रायपुर: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमक देने के मामले में मुबई पुलिस उलझती नजर आ रही है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से जिस आरोपी फैजान को हिरासत में लिया, उसे कुछ ही घंंटो बाद छोड़ना पड़ा। दरअसल फैजान ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल कुछ दिन पहले खो गया था। फैजान ने इसकी पुलिस शिकायत भी दर्ज कराई थी। फैजान ने इससे जुड़े सबूत मुंबई पुलिस को सौंपे हैं।
मोबाइल फोन की गुमशुदगी की दिखाई कॉपी:
मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़कर पंडरी थाने में महाराष्ट्र पुलिस की पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक फैजान खान ने महाराष्ट्र पुलिस को दस्तावेज सौंपे। मोबाइल फोन की गुमशुदगी की शिकायत की कॉपी महाराष्ट्र पुलिस को दिया। खम्हारडीह थाने में युवक ने 2 नवंबर को शिकायत किया था। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को उसी फोन नंबर से 5 नवंबर को कॉल गया था, मुंबई पुलिस को बयान दर्ज करने के बाद फैजान खान के घर बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है,आसपास के लोगों को घटनाक्रम की जानकारी नहीं है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शाहरूख खान को किसने धमकी दी। इन सभी मामले में अब पुलिस तहकीकात में जुट गई है।