ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अक्सर अपने बयानों और कामों को लेकर चर्चा में बने रहते है। कभी वो बाथरूम साफ़ करने लगते है तो कभी बिजली के खंबे में चढ़ जाते है। हाल ही में ऊर्जा मंत्री ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा पहुंचे। जहां उन्होंने पहले अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरक्षण किया। फिर मरीज के पैर भी दबाएं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
एक बार और एमएलए बनाना है
इतना ही नहीं इसके बाद मंत्री जी ने अलग-अलग वार्डों के दौरे किए और लोगों से फिर से विधायक बनने की इच्छा जाहिर की। ऊर्जा मंत्री के वोट मांगने के इस तरीके को देखकर लोग जहां हैरान रह गए। तो वही मंत्री जी इसके बाद हॉस्पिटल मेस का खाना खाया और रवाना हो गए।
अनोखा चुनाव प्रचार
इधर, प्रद्युम्न सिंह तोमर के इस अनोखे चुनाव प्रचार का वीडियो सामने आने पर कांग्रेस नेता आर पी सिंह ने तंज करते हुए कहा कि कि "मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर खुद किसी नौटंकी की दुकान से कम नहीं है. इस तरह सेवा के नाम पर वोट मांगना उनके लिए कौन सी अलग बात है. कभी नाले में उतरकर सफाई करने लगते हैं. कभी अस्पतालों का निरीक्षण करने लगते हैं.
आर पी सिंह ने कसा तंज
क्या इससे क्षेत्र का विकास होगा? एक मंत्री दर्जे के व्यक्ति को अपने मंत्रालय स्तर के कार्य क्षेत्र को विकसित नहीं करना चाहिए? मंत्री बताएं कि उन्होंने ऊर्जा के क्षेत्र में अपने विधानसभा क्षेत्र को किस तरह मॉडल विधानसभा बनाया? क्या उन्होंने अपने क्षेत्र के गरीबों को सब्सिडी सुनिश्चित की या ऊर्जा बचत के लिए सोलर पैनल लगवाए? प्रद्युम्न सिंह तोमर शुरुआत से ही नौटंकियों से अपनी राजनीति चमकाते आए हैं."