ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की तबियत खराब होने के चलते उन्हें बेहतर उपहार के लिए भोपाल से दिल्ली रेफेर किया गया है। प्रद्युम्न सिंह तोमर बीते कुछ दिन से तेज बुखार से पीड़ित है। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर की टीम उनका इलाज कर रही है।
डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर लगातार मंत्री जी के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं और आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टरों की टीम निगरानी रखे हुए है।