IBPS Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक अतिरिक्त मौका है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
7460 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7460 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। रिक्तियों का विवरण प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) 6715 पद और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO): 745 पद शामिल है, यह भर्ती सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर मानी जा रही है।
शैक्षणिक योग्यता
PO के लिए योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री।
आवेदन के समय वैध मार्कशीट या डिग्री प्रमाणपत्र होना आवश्यक।
SO के लिए योग्यता
संबंधित विशेषज्ञ पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।
विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।
कैसे होगा चयन?
PO चयन प्रक्रिया
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
मुख्य परीक्षा (Mains)
इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट
Prelims
100 प्रश्न
100 अंक
60 मिनट
Mains
170 प्रश्न
200 अंक
160 मिनट
गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
SO चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू,अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी |
आवेदन शुल्क |
| सामान्य / OBC / EWS |
₹850 |
| SC / ST / PwBD |
₹175 |
भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- IBPS PO/SO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।