Election Commission Notice : चुनाव आयोग ने छह राजनीतिक दलों को नोटिस जारी करते हुए तीन साल का आय-व्यय ब्यौरा और ऑडिट रिपोर्ट 8 अक्टूबर तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। तय समय सीमा में जानकारी नहीं देने पर इन दलों का पंजीयन रद्द किया जा सकता है।
इनको मिला नोटिस
आयोग ने जिन राजनीतिक दलों को नोटिस दिया है उनमें किसान राज पार्टी, समान आदमी समान पार्टी, समता विकास पार्टी, श्री जनता पार्टी, अधिकार विकास पार्टी और दलित विकास पार्टी शामिल हैं। आयोग 13 अक्टूबर को इन दलों का पक्ष सुनेगा।
38 दलों का पंजीयन रद्द
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि चंदे का लाभ उठाने वाले राजनीतिक दलों के लिए आय-व्यय का हिसाब देना अनिवार्य है। आयोग ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी पंजीकृत दलों को नियमित रूप से अपनी वित्तीय जानकारी देना होगी। बता दें कि इससे पहले भी आयोग सख्ती दिखाते हुए मध्यप्रदेश में अब तक 38 राजनीतिक दलों का पंजीयन रद्द कर चुका है।