डबरा : मध्य प्रदेश के डबरा के NH-44 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 1 वृद्ध की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक स कही जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी को ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसा समुदन गुरुद्वारे के पास हुआ। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
समुदन गुरुद्वारे के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक उदयवीर सिंह बाइक से अमरीत सिंह को पीछे बैठाकर जा रहे थे। इसी दौरान समुदन गुरुद्वारे के पास सामने से आए तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे तुरंत आसपास मौजूद लोग अस्पताल लेकर गए। जहां अमरीत सिंह को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उदयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लिया
इधर, घटना की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।