मनेन्द्रगढ़। लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नदी नाले खतरे के निशान से ऊपर चल रहे है जिससे जनकपुर - कोटाडोल मुख्य मार्ग में आना जाना पूरी तरह से बंद हो गया है। आलम यह है कि पुल के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है जिससे बनास नदी के एक ओर एम्बुलेंस फंसी गयी है।
बनास , पतले और गोहरारी तीनो पुल के ऊपर पानी बह रहा है। पानी के कारण फंसे तहसीलदार मनहरण राठिया की आज वापसी हुई है।