रिपोर्टर - नौशाद अहमद
सूरजपुर। सूरजपुर में बढ़ते ठण्ड से बच्चों को हो रही परेशानियों को देखते हुए कई स्कूल संस्थाएं और अभिभावकों ने समय बदलने की मांग किया था जिस पर सूरजपुर कलेक्टर ने जिले में संचालित हो रहे दो पालियो के स्कूलों का समय बदलने का आदेश दिया है। दरअसल सूरजपुर जिले में ठंड बढ़ता जा रहा है जिससे सुबह में लगने वाले स्कूलों में बढ़ने वाले बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथी उनके परिजनों को भी समय बदलने से अब बच्चो की परेशानी कम होगी वहीं सुबह 7 बजे से लगने वाले स्कूलों का समय 9 बजे से 12:30 बजे और दूसरा पाली 12:45 से 4:15 बजे तक संचालित होगा।
ललित पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर