मिट्टी पोषक तत्वों और खनिजों का एक प्राकृतिक खजाना है. इसके उपयोग से आपकी सेहत को कई फायदे होते हैं. यही कारण है कि आज भी लोग मिट्टी के घड़े या सुराही में पानी पीना पसंद करते है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में मटकों और सुराही की डिमांड बढ़ जाती है। भले ही बदलते वक्त में मिट्टी के घड़े की जगह फ्रिज ने ले ली है लेकिन सेहत के लिहाज से देखा जाए, तो फ्रिज में सिर्फ पानी ठंडा होता है लेकिन मिट्टी के घड़े या सुराही में पानी पीने से जो संतोष और फायदे शरीर को मिलते है वो कही नहीं मिलते। तो चलिए जानते है क्या होते है फायदे ,,,,
अगर आप भी सुराही का पानी पीना चाहते है तो सुराही में कम से कम 4 घंटे पहले पानी को स्टोर करें तभी पानी का तापमान ठीक होगा और पीने में स्वादिष्ट भी लगेगा। इसमें न सिर्फ स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते है। बल्कि मन को अलग तरह की शांति भी मिलती है।
= सुराही का पानी गले से लेकर आंतों के लिए अच्छा होता है.
= सुराही के पानी को बीमार व्यक्ति भी पी सकता है.
= इसके साथ ही मिट्टी के कारण इसमें काफी पोषण तत्व भी होते हैं.
= सुराही में मृदा के खास गुण होने का कारण पानी की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं
= सुराही का पानी पीने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रहता है. बॉडी का मेटाबॉल्जिम बेहतर होता है.