इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 433 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 06 सितम्बर तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.iocl.com/apprenticeships पर जाकर फॉर्म भर सकते है। आवेदन शाम 5:00 बजे तक ही जारी रहेंगे। इस भर्ती के जरिये ट्रेड अप्रेंटिस, टेक्नीशियन अप्रेंटिस, ग्रेजुएट अप्रेंटिस और डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों को भरा जाएगा।
ये भर्ती दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में की जाएगी।
इन पदों पर होगी भर्ति
टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए 156, ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 104 और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 104 और ट्रेड अप्रेंटिस डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 69 पद खाली हैं।
IOCL अप्रेंटिस के लिए योग्यता क्या चाहिए?
- टेक्नीशियन अप्रेंटिस: मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/सिविल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रनिक्स/ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 50 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हों। एससी/एसटी/पीएच अभ्यर्थियों के 45 प्रतिशत नंबर भी मान्य होंगे।
- ट्रेड अप्रेंटिस: 10वीं पास के साथ संबंधित डिसिप्लीन फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मैकेनिस्ट में 2 साल की आईटीआई की हो।
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीबीए/बीए/बी कॉम/बीएससी ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार 45 प्रतिशत नंबरों के साथ भी आवेदन कर सकते हैं।
- ट्रेड अप्रेंटिस DEO: मान्यत पाप्त बोर्ड से 12वीं क्लास पास कर ली हो। (ग्रेजुएट से कम)
- ट्रेड अप्रेंटिस डीईओ (जिनके पास स्किल सर्टिफिकेट है): 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो। साथ में डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर स्किल सर्टिफिकेट (1 साल का हासिल किया हो)।
उम्र सीमा
- कम से कम उम्र 18 साल है
- अधिकतम उम्र 24 साल है (31 अगस्त 2026 तक)
- उम्र में छूट- SC/ST के लिए 5 साल, OBC-NCL के लिए 3 साल, PwBD उम्मीदवारों के लिए 10 साल तक
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जिसे कक्षा 12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। किसी भी विशेष परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस टेस्ट भी होगा।
IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2026 स्टाइपेंड
- IOCL अप्रेंटिस भर्ती 2026 में स्टाइपेंड का भुगतान ‘अप्रेंटिस एक्ट, 1961’ और ‘अप्रेंटिस नियम, 1992’ के अनुसार किया जाता है.
- अन्य खर्चों के लिए IOCL की ओर से हर महीने अतिरिक्त ₹2,500 दिए जाते हैं.
- ग्रेजुएट और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए: स्टाइपेंड का एक हिस्सा ‘बोर्ड ऑफ़ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग’ द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के ज़रिए भेजा जाता है.
- ट्रेड अप्रेंटिस (NAPS) के लिए: स्टाइपेंड का भुगतान सीधे IOCL, मार्केटिंग डिवीज़न – नॉर्दर्न रीजन द्वारा किया जाता है.
- उम्मीदवारों के पास एक एक्टिव, आधार-लिंक्ड और DBT-इनेबल्ड बैंक अकाउंट होना ज़रूरी है.