Which colors are considered auspicious to wear during Sawan : सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ के साथ खान-पान और दिनचर्या को लेकर भी कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं। इतना ही नहीं सावन में रंगों का भी काफी महत्व है। क्योकि रंगे अपने जीवन में और घर-परिवार में सुख-समृद्धि लेकर आएंगे। वही कुछ रंग ऐसे है जिनसे बचके रहना चाहिए। तो चलिए जानते है सावन में कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है और कौन सा नहीं ,,,
सावन में पहनें ये शुभ रंग
अब जानते हैं कौन से रंग सावन में पहनना शुभ माना जाता है. सबसे पहला है हरा रंग. हरा रंग प्रकृति की हरियाली जैसा ही ताजगी और समृद्धि लेकर आता है. इसे पहनकर आपके मन में नई ऊर्जा और प्रसन्नता का संचार होता है.
दूसरा है सफेद रंग. यह रंग शांति, सादगी और शुद्धता का प्रतीक है. सफेद कपड़े पहनकर मन भी शांत रहता है और पूजा-पाठ में ध्यान अच्छे से लगता है.
तीसरा है पीला रंग. पीला ज्ञान, उत्साह और सकारात्मक सोच को बढ़ाता है. सावन में खासकर सोमवार के दिन पीले या हरे रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है. इससे जीवन में तरक्की और सुख-शांति आती है.
सावन में इन रंगों से बनाकर रखे दूरी
सावन में वैसे तो आप सभी रंग के कपडे पहन सकते है। लेकिन कुछ ऐसे रंग के कपड़े भी हैं, जिनको सावन में बिलकुल नहीं पहनना चाहिए. माना जाता है कि इन रंगों के कपड़ों से भगवान शिव नाराज होते हैं। जिसमे काले, भूरे और ग्रे रंग शामिल है। ऐसे में सावन महा में इन रंगो से बनाकर रखे दूरी।