Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 206 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 26 अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक पोर्टल bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
ये भर्ती डिजिटल बैंकिंग, फैसिलिटी मैनेजमेंट (सिविल व इलेक्ट्रिकल), इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी, डेटा मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट व टैक्स प्लानिंग तथा सिक्योरिटी विभाग में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर और टेक्निकल मैनेजर के पदों पर की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर विजिट करे।