रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बम्हौरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडाली में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बारिश के चलते वर्षों पुरानी मिट्टी की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि 2 का इलाज अस्पताल में जारी है।
10 बजे के आस पास हुआ हादसा
हादसा गुरुवार देर रात करीब 10 बजे के आस पास हुआ। बताया जा रहा है कि वर्षों पुरानी जर्जर मिट्टी की दीवार के पास 3 ग्रामीण बैठे हुए थे , तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से तीनो मलबे में दब गए। जिनकी चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और तीनो को सिलवानी सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां सेक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि 2 का इलाज अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने मृतक की पहचान
पुलिस ने मृतक की पहचान 48 वर्षीय हाकम सिंह अहिरवार के रूप में की है। जबकि इस हादसे में धन सिंह अहिरवार की कमर में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को बेहतर उपचार के लिए रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया है। वहीं अशोक अहिरवार के हाथ में चोट लगी है। जिसका इलाज जारी है।
जर्जर दीवार लंबे समय से खतरा बनी हुई थी
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर दीवार लंबे समय से खतरा बनी हुई थी, लेकिन समय रहते उसे हटाया नहीं गया। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत ने बताया कि जर्जर मिट्टी की दीवार गिरने से हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।