अम्बिकापुर। धान खरीदी के 21 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक जिले में धान का उठाव नहीं हो रहा है। जिले के 54 उपार्जन केंद्र में 62407 पंजीकृत किसान है और 35 लाख 10 हजार 7 सौ 30 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। लेकिन धान का उठाव नहीं होने से समितियों में धान जाम हो गया है। समय पर धान का उठाव नहीं होने से धान सूखने को लेकर समिति प्रबंधन चिंतित है।
अब तक जिले के 9782 किसान अपना धान बेच चुके है। जिले में अब तक 4 लाख 68 हजार 298 कर क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। 72 घंटे के अंदर धान उठाव के है निर्देश दिए जा चुके हैं उसके बाद भी समितियों से धान का उठाव शुरू नहीं हो सका है।