भोपाल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द मामले में भोपाल से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इंसाफ की उम्मीद में न सिर्फ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बल्कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात का समय भी मांगा है। इसी के चलते आज एमपी कांग्रेस के सभी विधायक दिल्ली जायेंगे और राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। तो वही मामले को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
शुक्रवार को दिल्ली में होगा विरोध प्रदर्शन
सूत्रों के अनुसार, एमपी कांग्रेस के सभी विधायक गुरुवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन से पहले शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सभी विधायक कांग्रेस मुख्यालय में जुटेंगे और रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके बाद पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रपति भवन तक जाएंगे और राष्ट्रपति ने मुलाकात की कोशिश करेंगे।
नाम वापसी का आखिरी दिन आज
बता दें कि गुरुवार यानी की 11 जून राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम वापसी का आखिरी दिन है। ऐसे में अब सभी की नजर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हुई है। हालांकि मामले में अभी तक चुनाव आयोग ने कोई भी अंतिम निर्णय नहीं लिया है। आयोग का कहना है कि मामले पर अभी विचार-विमर्श जारी है।
नामांकन रद्द करने का फैसला गलत- कांग्रेस
कांग्रेस का आरोप है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने गलत तरीके से कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज किया है और इसे वापस लिया जाना चाहिए. पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि नामांकन रद्द करने का फैसला बिना किसी ठोस आधार के किया गया है।