भोपाल : मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आज बड़ा फैसला लेते हुए विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी खत्म कर दी। इतना ही नहीं अब पूर्व मंत्री रामनिवास रावत विजयपुर के नए विधायक होंगे। कोर्ट के इस फैसले से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।
हलफनामे में आपराधिक रिकार्ड की जानकारी छुपाने के आरोप
दरअसल, कुछ समय पहले पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में रावत ने मुकेश मल्होत्रा पर चुनावी हलफनामे में आपराधिक रिकार्ड की जानकारी छुपाने के आरोप लगाए थे। जो सही पाए जाने पर ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया।
मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित
बता दें कि साल 2023 में विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे। जहां कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने आपराधिक रिकॉर्ड छुपाते हुए हलफनामे में गलत जानकारी दी। इस समबन्ध में रामनिवास रावत ने याचिका दायर की थी। याचिका में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छिपाने को सही माना और कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव अमान्य घोषित कर दिया।