खरोरा। छत्तीसगढ़ में आगामी आंदोलनों को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारी तेज कर दी है। रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा और मांठ मंडल कांग्रेस कमेटी की ओर से ग्राम मांठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और 17 मार्च को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
राजधानी में होगा बड़ा प्रदर्शन:
बैठक का मुख्य एजेंडा 17 मार्च को राजधानी रायपुर में होने वाला विधानसभा घेराव रहा। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ और भाजपा नेताओं के संरक्षण में कथित अफीम खेती जैसे मुद्दों को लेकर विधानसभा घेराव को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई। नेताओं ने कहा कि जनता से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।
संगठन विस्तार पर भी जोर:
बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर ग्राम कमेटी, वार्ड कमेटी और बूथ स्तर की समितियों के पुनर्गठन पर भी चर्चा की गई। इस दौरान नव नियुक्त ब्लॉक प्रभारी लक्ष्मीनारायण वर्मा का स्वागत और सम्मान किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों और आंदोलनों के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना जरूरी है और सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटें।
कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी:
बैठक में क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपने विचार रखे। प्रमुख रूप से अमित शर्मा (प्रभारी धरसीवा विधानसभा), लक्ष्मीनारायण वर्मा (प्रभारी ब्लॉक खरोरा), अश्वनी वर्मा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस खरोरा), उद्योराम वर्मा (पूर्व अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण), भावेश बघेल (कार्यकारी अध्यक्ष OBC विभाग), शशांक चंद्राकर (मांठ मंडल अध्यक्ष), आनंद गिलहरे (आरंग विधानसभा प्रभारी), देवव्रत नायक (पूर्व ब्लॉक एवं जनपद अध्यक्ष), अंकित वर्मा (अध्यक्ष युवा कांग्रेस धरसीवा) और खूबीराम डहरिया (उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस धरसीवा) उपस्थित रहे।
सैकड़ों कार्यकर्ता रहे शामिल:
इसके अलावा बैठक में रविंद्र बबलू भाटिया, सौरभ विश्वनाथ मिश्रा, सुरेंद्र गिलहरे, घनश्याम वर्मा, जुबेर अली, श्यामलाल बघेल, अभिषेक वर्मा, मुकेश साहू, मुकेश ठाकुर और सरोजनी वर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।