भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में 20 अक्टूबर को दशहरा का पर्व धूम-धाम के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां जहां जोरों शोरों से जारी है। तो वही सीएम मोहन यादव कल इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले में सरकारी शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल करेंगे पूजन
भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग, रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, धार में कैलाश विजयवर्गीय, नरसिंहपुर में प्रहलाद सिंह पटेल और जबलपुर में राकेश सिंह शस्त्र पूजन करेंगे। इसके अलावा सीहोर में करण सिंह वर्मा और नर्मदापुरम में उदय प्रताप सिंह कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे।
24 जिलों में करेंगे कलेक्टर शस्त्र पूजन
सरकारी योजना के अनुसार, 31 जिलों में मंत्री शस्त्र पूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं, शेष 24 जिलों में मंत्रियों की अनुपस्थिति में संबंधित जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शस्त्र पूजन की जिम्मेदारी संभालेंगे।