रायपुर: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ में संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की हैं। प्रदेशभर में 307 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा एक साथ की गई है। जारी सूची में रायपुर शहर और रायपुर ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के ब्लॉक अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। काफी समय से कांग्रेस संगठन के भीतर ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, जिसे AICC ने अब समाप्त कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सूची जारी होने के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। देखें सूची :