राजेश कुमार सोनी, डबरा : नवरात्रि महोत्सव की आस्था और उत्साह के बीच डबरा शहर में अष्टमी के दिन सराफा बाजार में माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया। इस मौके पर मां काली की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
कार्यक्रम के तहत मां भगवती को छप्पन भोग अर्पित किया गया और महाआरती का आयोजन हुआ। बारिश होने के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना और डांडिया खेलते नजर आए।
हर साल की तरह इस बार भी डबरा में मां काली की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। आज नवमी के दिन कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा, जबकि कल काली माता की प्रतिमा परंपरागत रूप से भक्तों द्वारा कंधों पर उठाकर विसर्जन स्थल तक ले जाई जाएगी। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी रहने की संभावना है।