स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न मानसिक चिकित्सालयों में वॉर्ड ब्वॉय और वॉर्ड आया के 100 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
इन पदों पर भर्ती
वॉर्ड ब्वॉय (Ward Boy): 50 पद (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए)
वॉर्ड आया (Ward Aaya): 50 पद (केवल महिला उम्मीदवारों के लिए)
योग्यता और पात्रता
न्यूनतम योग्यता: 8वीं पास
आयु और अन्य शर्तों की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देखें।
नियुक्ति स्थान
यह भर्ती राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर, कोंडागांव, कांकेर, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और जशपुर जिलों के लिए की जा रही है।
कैसे करें आवेदन?
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
अभ्यर्थी vyapam.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।