बिना : मध्य प्रदेश के बिना से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 7 साल की मासूम को एक दरिंदे ने दुष्कर्म का शिकार बनाया। मासूम घर के बाहर खेल रही थी। जिसे देख आरोपी की नियत फिसली और उसने घटना को अंजाम दिया। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
घटना सागर जिले के आगासौद थाना क्षेत्र की
घटना सागर जिले के आगासौद थाना क्षेत्र की है। जहां घर के बाहर खेल रही 7 साल की मासूम को आरोपी बहला-फुसलाकर जबरन अपने साथ घर ले गया और वहां घटना को अंजाम दिया। आरोपी स्थानीय ही है और अपनी नानी के घर इसी गांव में रहता था। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने आगासौद थाने में शिकायत दर्ज कराई। वही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
आरोपी की तलाश जारी
आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है और उसका इलाज चल रहा है।