Jija-Sali Love : दुनिया में परिवार के संबंधों को रिश्तों का अटूट बंधन माना जाता है, लेकिन जब ये संबंध नाजायज संबंध बन जाए तो रिश्ते शर्मशार हो जाते है। ऐसा ही एक मामला करनाल से सामने आया है। जिसने रिश्तों को शर्म से तारतार कर दिया। यहां एक चार बच्चों का बाप अपनी ही साली जो कि खुद पांच बच्चों की मां है उसे लेकर फरार हो गया। इतना ही नहीं युवक की पत्नी पांचवी बार गर्भवती है।
खबरों के अनुसार मामला हरियाणा के करनाल का है। आरोपी सलीम की पत्नी पांचवी बार गर्भवती हुई थी। अपनी पत्नी की देखभाल के लिए वह अपनी साली को घर लेकर आया था, लेकिन जीजा अपनी ही साली को लेकर फरार हो गया। दोनों के फरार होने की जानकारी घर वालों को पांच दिनों बाद लगी तो हंगामा मच गया। इसके बाद घर वालों ने पुलिस थाने में शिकायत की। आरोपी फारूखाबाद का रहने वाला है। आरोपी सलीम के चार बच्चे है और एक बच्चा उसकी पत्नी के पेट में है, जबकि उसकी साली के भी 5 बच्चे है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया है कि आरोपी सलीम करनाल के घरौंडा के एक गांव में रहता है। वह अपनी गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए अपनी साली को घर लेकर आया था। दोनों के बीच कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन यह बात किसी को नहीं पता थी। पीडित परिवार ने बताया की आरोपी सलीम अपनी साली को लेकर अचानक गायब हो गया। करीब 7 दिन बीत जाने के बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।