BOLLYWOOD NEWS : बॉलीवुड के जाने मने एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान की सगाई हो चुकी हैं।इरा खान की सगाई उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ हुई हैं इरा और नुपुर दो साल से ज्यादा समय से एक दुसरे को जानते थे। उन्होंने पिछले साल सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। वे हमेशा सोशल मीडिया पर एक दूसरे की फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ प्रपोजल का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो की खास बात ये है कि नुपुर ने इरा को फेमस आयरन मैन इटली शो के दौरान प्रपोज किया है। इरा प्यार से नुपुर को पोपाई बुलाती हैं। इरा और नुपुर की सगाई होने के बाद से फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाई दे रहा है। जहां एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने बधाई देते हुए लिखा, 'ये सबसे प्यारी चीज है जिसे मैंने देखा है। उफ्फ नुपुर इतना फिल्मी उफ्फ।' वहीं रिया चक्रवर्ती ने लिखा, 'आप लोगों को बधाई हो।' फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे रेस कॉस्ट्यूम में इरा के पास जाते हैं। फिर वो इरा को किस करते हैं। उसके बाद घुटनों पर बैठकर बॉक्स से रिंग निकालते हैं और इरा को प्रपोज करते हुए कहते हैं, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?'। नुपुर का ये प्रपोजल से इरा तुरंत मन जाती हैं। फिर नुपुर इरा को अंगूठी पहनाते हैं।