आलीराजपुर : मध्य प्रदेश के आलीराजपुर के घोंघसा गाँव में रेलवे ट्रैक पर आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कप मच गया। शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। जिसको देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हुई होगी। कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच हर पहलू से कर रही है।
शव क्षत-विक्षत हालत में मिला
दरअसल सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि घोंघसा गाँव में रेलवे ट्रैक पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
पुलिस मृतक की पहचान अज्ञात
फ़िलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के गांवों और थानों में जानकारी जुटा रहे है। साथ ही मामले की हर पहलु से जांच की जा रही है।