नीम की पत्तियां खाने में भले ही कड़वी लगती है। लेकिन इससे सेहत को कई तरह के फायदे पहुँचते है। नीम एक नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह काम करती हैं . जिससे न सिर्फ बीमारियां दूर रहती है। बल्कि खूबसूरती भी निखार जाती है। ऐसे में आज हम आपको नीम के कुछ खास फायदों के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे जानकार आप भी आज ही अपनी डाइट में नीम को शामिल कर लेंगे। तो चलिए जानते है नीम के अनगिनत फायदों के बारे में ,,,
इम्यूनिटी बढ़ाने में करें मदद
रोजाना नीम की 4–5 पत्तियां चबाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है. वायरल और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है.
स्किन को बनाएं ग्लोइंग
नीम की पत्तियां खून को साफ करती हैं, जिससे पिंपल्स, एक्ने और स्किन एलर्जी कम होती है. नीम चबाने से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है.
डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार
नीम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक नेचुरल सपोर्ट हो सकता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह जरूरी है.
दांतों की सड़न रोकने में मददगार
दांतों की सड़न रोकने में मददगार-नीम की पत्तियां चिबाने से मुंह की सफाई होती है.मसूड़ों में होने वाले संक्रमण और दांतों की सड़न को रोकने में भी नीम की पत्तियां मददगार मानी जाती है.यही वजह है कि दांतों की समस्या में लोग नीम के दातून का प्रयोग करते हैं
लिवर के लिए फायदेमंद
नीम की पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
वजन करें कम
नीम की पत्तियां वजन कम करने में मदद करती हैं. यह शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी को कम करने में कारगर हैं. इसके साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाकर दिल को भी मजबूत बनाती है. यदि आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो नीम आपके लिए नैचुरल उपाय बन सकती है.
पाचन तंत्र को रखें बेहतर
नीम की पत्तियां पेट के कीड़े मारती हैं और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं को दूर करती हैं, भूख बढ़ाने में भी बहुत मददगार मानी जाती हैं.
मुंह की बदबू से दिलाएं राहत
नीम चबाने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म होते हैं. सांस की बदबू, मसूड़ों की सूजन और मुंह के छाले से राहत पाने में भी मददगार है.
बालों के लिए फायदेमंद
नीम की पत्तियों का सेवन बालों की जड़ों को मजबूत करता है. डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याओं में सुधार लाता है.