रायगढ़। जिले के पुसौर गैंगरेप मामले में पूर्व मंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल पीड़िता और परिवारवालों से मिलने पंहुचे। उनके साथ पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित काग्रेस के नेता शामिल हैं।
पुसौर क्षेत्र के सोडाईकेल गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना और परिवार को समर्थन तथा न्याय दिलाने की बात कही।