Odisha। ओडिशा के छह जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटना से छह लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगला सहित कई राज्यों में बारिश जारी है।
ओडिशा में आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने कहा कि शनिवार (2 सितंबर) को ओडिशा के छह जिलों में बिजली गिरने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। हिमाचल में खराब मौसम का सबसे अधिक असर दिखा जहां कई लोगों की मौत हो गई, तो वहीं भूस्खलन के कारण कई घर ढह गए।