भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक युवक का सिर कटा शव पुलिस को बंद बोरी में झाड़ियों के बीच मिला। युवक की पहचना जहां अज्ञात है। तो वही पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। इतना ही नहीं युवक का प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ मिला। जिसे देख अधिकारियों के होश उड़ गए है। घटना भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की है।
शव करीब 4 से 5 दिन पुराना
पुलिस के अनुसार, शव करीब 4 से 5 दिन पुराना है। जिसकी वजह से मृतक की पहचान होने में थोड़ी मुश्किल हो रही है। फ़िलहाल गोविंदपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
शव BHEL गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में मिली। जिसे देख इलाके में जहां सनसनी फ़ैल है। तो वही पुलिस इस दर्दनाक हत्या की सच्चाई जानने के लिए BHEL गेट और आसपास के मुख्य रास्तों पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच की जा रही है।