BCCI Associate Sponsors 2026: क्रिकेट जगत में दुनिया के सबसे सबसे आमिर क्रिकेट बोर्ड माने जाने BCCI ने अपनी पार्टनरशिप प्रोग्राम के लिए तीन बड़ी कंपनियों के साथ एक बेहद फायदेमंद डील की है। जिससे भारतीय क्रिकेट बोर्ड को इस डील से लगभग कुल 130 करोड़ की राशि मिलेगी। तीनों कंपनियों के साथ यह करार 2028 तक चलेगी जिसमें भारत अपने घरेलु मैदान कुल 35 मैचों की bilateral international matches खेलेगी। आपको बता दें कि बोर्ड ने टीम इंडिया के भारत में होने वाले द्विपक्षीय मैचों के लिए यह डील की है। इस डील के तहत Campa Cola, SBI Life और ChatGPT को associate partners बनाया है।
तीन कंपनियों ने लगाई करोड़ों की बोली
मिली जानकारी के अनुसार, BCCI ने अपने एसोसिएट पार्टनर प्रोग्राम के राइट्स के लिए बोली मंगाई थी। जिसमें इस SPONSERSHIP प्रोग्राम के लिए Campa Cola सहित SBI Life और ChatGPT ने भी करोड़ो की बोली लगाई। लेकिन इसमें Reliance Consumer Products की Campa Cola सबसे ज्यादा पैसे लगाने वाली कंपनी बनी। इनमें Campa Cola: ने ₹1.31 करोड़ प्रति मैच, SBI Life ने ₹1.20 करोड़ प्रति मैच और ChatGPT ने ₹1.20 करोड़ प्रति मैच की बड़ी बोली लगाई। अब इसके तहत टीम इंडिया के एक मैच खेलने से BCCI को प्रति मैच 3.71 करोड़ की कमाई होगी यानि कुल 35 मैचों के हिसाब से ये आकड़े कुल 129.85 करोड़ बैठती है।
मार्च 2028 तक रहेगा करार
इन तीनों कंपनियों का यह commercial partnership agreement कुल 35 के लिए निर्धारित है। जिसकी अवधि साल 2028 तक लास्ट है। इसका मतलब है कि इन कंपनियों को भारत में खेले जाने वाले निर्धारित घरेलु इंटर नैशनल मुकाबले में इन्हें associate partner के तौर पर प्रचार और ब्रांड visibility मिलेगी।
2026-27 में ही होंगे 22 घरेलू मुकाबले
BCCI के कार्यक्रम के आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारत इस को महीने से ही अफगानिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलनी है जिसके बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीन वनडे और पांच मैचों की टी20 मैचों की सीरीज से होगी। फिर इसके बाद भारत श्रीलंका से भिड़ेगी जिसमें श्रीलंका के साथ छह मैच, बाद में जनवरी 2027 में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इस दौरान भारत की मेजबानी में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आएंगी। अर्थात भारत को 2026 से लेकर 2027 तक टोटल 22 मुकाबले खेलने है।
Campa Cola को मिली सबसे बड़ी बोली
इस bidding process में Campa Cola ने सबसे ज्यादा ₹1.31 करोड़ प्रति मैच की बोली लगाई। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को इस अधिकार के लिए Bisleri और Indian Oil Corporation से भी मुकाबला मिला था। इन दोनों कंपनियों की बोली ₹1.20 करोड़ प्रति मैच बताई गई थी।
BCCI अभी भी तलाश रहा है Title Sponsor
इन associate partners की डील करने के बाद भी कंपनी की तलाश अभी जारी है। BCCI का commercial process पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बोर्ड अब भी अपने title sponsorship rights के लिए sponsor की तलाश कर रहा है। पिछला title sponsorship agreement अगस्त 2026 में समाप्त हुआ था।
क्यों अहम है यह डील?
भारतीय क्रिकेट की बड़ी दर्शक संख्या के कारण Team India के घरेलू मुकाबले कंपनियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण advertising platform माने जाते हैं। इस डील में एक तरफ Campa Cola और SBI Life जैसे established consumer brands हैं, वहीं दूसरी तरफ ChatGPT जैसे AI platform की भारतीय क्रिकेट से commercial partnership इस बात का संकेत देती है कि टेक्नोलॉजी और AI कंपनियां भी बड़े sports audiences तक पहुंच बनाने में तेजी से दिलचस्पी ले रही हैं।