छतरपुर। नेपाल में आई त्रासदी से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बागेश्वर महाराज ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए 4 ट्रक राहत सामग्री नेपाल भेजी है। यह सामग्री नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय को सौंपी गई है। ताकि जरूरतमंद परिवारों तक इसे पहुंचाया जा सके।
राहत सामग्री नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय को सौंपी
राहत सामग्री में चावल, दाल, तिरपाल, मसाले, नमक, पानी, सोयाबीन तेल, बिस्कुट, नमकीन के साथ थाली, गिलास और कटोरी जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। त्रासदी के समय महाराज जापान में थे। खबर मिलते ही उन्होंने शिष्य मंडल को सेवा कार्य में जुटने और पीड़ित परिवारों तक तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।
भारत और नेपाल का रिश्ता सीमाओं से परे
बागेश्वर महाराज ने कहा कि भारत और नेपाल का रिश्ता सीमाओं से परे रोटी-बेटी और भावनाओं का है। संकट की घड़ी में पड़ोसी के साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है।