Army Agniveer Bharti 2026: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Army Agniveer Bharti 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले जो उम्मीदवार किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। यह भर्ती प्रक्रिया कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
कहां और कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। ध्यान रखें ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन शुल्क (Application Fee) सभी वर्गों के लिए समान शुल्क ₹250 है, बिना फीस जमा किए आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं होगा। आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step Guide) आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, “Apply/Login” पर क्लिक करें, पहले रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन कर आवश्यक जानकारी भरें। आवेदन शुल्क जमा करें, फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
योग्यता (Eligibility Criteria)
जनरल ड्यूटी (GD) के लिए 10वीं पास, न्यूनतम 45% अंक, टेक्निकल पद, 12वीं पास कुल 50% अंक होना चाहिए, प्रत्येक विषय में कम से कम 40% आना चाहिए। क्लर्क/स्टोरकीपर 12वीं पास और कुल 60% अंक, अंग्रेजी/मैथ्स/अकाउंट्स में 50% आणा जरुरी जरूरी हैं। ट्रेड्समैन- 8वीं/10वीं पास न्यूनतम 33% अंक, मिलिट्री पुलिस-10वीं पास कम से कम 45% अंक, और न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष, अधिकतम आयु: 21 वर्ष रहे।
महत्वपूर्ण सलाह
जो उम्मीदवार सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। Army Agniveer Bharti 2026 में आवेदन की तारीख बढ़ने से हजारों युवाओं को राहत मिली है। अगर आप भी देश सेवा का सपना देखते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें और 10 अप्रैल 2026 से पहले आवेदन जरूर करें।