Bhopal Rape : राजधानी भोपाल में फिर रेप का मामला सामने आया है। यहां होम ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामला भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी शहादत मिर्जा पेशे से होम ट्यूटर है। वह एक महिला के बच्चों को पढ़ाने के लिए उसके घर आता था। इसी दौरान आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो चोरी-छिपे बना लिए थे।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे और वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा था। आरोपी ने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। महिला ने डर के चलते दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई, लेकिन जब आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरे और वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दी तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। ऐशबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।