छतरपुर / बालाघाट : मध्य प्रदेश के छतरपुर और बालाघाट से आत्महत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक 21 वर्षीय युवक और एक बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है। इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। वही आत्महत्या का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र की घटना
पहली घटना छतरपुर जिले के ओरछा रोड थाना क्षेत्र की है। जहां 21 वर्षीय नारायणदास अहिरवार ने गांव के स्कूल के सामने पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वही आत्महत्या को लेकर परिजनों का कहना है की बेटा शराब पीने का आदी था। इस वजह से उसने यह कदम उठाया।
बेटा शराब पीने का आदी था
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता रामकिशन अहिरवार ने बताया कि उनका बेटा नारायणदास शराब पीने का आदी था। बीती रात उसने घर पर परिवार के साथ खाना खाया और घर में ही सो गया था, लेकिन रात में कब वह घर से निकल गया पता नहीं इसके बाद सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना ग्राम भगवंतपुरा का है। इधर, पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले में आगे की जांच शुरू की।
गुलमोहर के पेड़ पर चढ़कर लगाई फांसी
दूसरी घटना बालाघाट की है। जहां एक बुजुर्ग महिला ने पेड़ से लटकर अपनी जान दे दी। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमे साफ़ देखा जा सकता है कि महिला अचानक से कही से आई और सड़क किनारे गुलमोहर के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस दौरान किसी अज्ञात युवक ने पूरी घटनाक्रम का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
महिला की पहचान अज्ञात
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना बैहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी चौक की है। वही पुलिस मृतक महिला की पहचान और आत्महत्या के कारणों के पता लगाने का प्रयास कर रही है।