Air India Plane Crash : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे से जुड़ी एक बड़ी दुख खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार विमान में सवार सभी 242 यात्रियों की मौत हो गई है। यह विमान हादसा देश का पहला बड़ा हादसा है। इस हादसे में लोग बुरी तरह से झुलस गए थे।
विमान में सवार थे 169 भारतीय
दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में करीब 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई सवार थे। जिनमें दो पायलट और 10 क्ररू मेंबर भी शामिल है।
पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन
इस हादसे में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया है। विमान में विजय रूपाणी भी सवार थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। रूपाणी के निधन की पुष्ठि हो चुकी है। रूपाणी के अलावा विमान में कई बड़े बिजनेस मैन सवार थे। कार्गो मोटर के प्रमुख नंदा ओर ल्यूबी के डायरेक्टर सुभाष अमीन भी विमान में सवार थे।
हॉस्टर पर गिरा विमान
जानकारी के अनुसर यह विमान हादसा एयरपोर्ट के नजदीक मेघानी नगर में हुआ है। विमान मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के मेस पर गिरा है। प्लेन के गिरने की चपेट में आने से कई इंटर्न डॉक्टरों की भी मौत हो सकती है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
कोई भी जीवित नहीं बचा
अहमदाबाद पुलिस ने कहा है कि "ऐसा प्रतीत होता है कि विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।" उन्होंने कहा कि चूंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें कार्यालय भी थे, इसलिए "कुछ स्थानीय लोग भी मारे गए होंगे।" उन्होंने कहा, "हताहतों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।" विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दोपहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 240 से अधिक लोग सवार थे।