बॉलीवुड में अपने टैलेंट और खूबसूरती के दम पर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिशा पाटनी आज पूरे 34 साल की हो गई है। दिशा ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्हें असली सफलता इंडस्ट्री में फिल्म 'एम एस धोनी' से मिली। दिशा वैसे तो एयरफोर्स पायलट या फिर साइंटिस्ट बनना चाहती थी। लेकिन कॉलेज के दिनों में उनका इंटरेस्ट मॉडलिंग की तरफ बढ़ा और वो एक्ट्रेस बन गई।
वरुण तेज की फिल्म 'लोफर' से किया था डेब्यू
दिशा पाटनी ने साल 2015 में वरुण तेज की फिल्म 'लोफर' से डेब्यू किया था। लेकिन बॉलीवुड में उन्हें साल 2016 में आई फिल्म 'एम एस धोनी' से सफलता मिली। इसके बाद एक्ट्रेस ने बागी 2, भारत, राधे, 'मलंग', 'योद्धा' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
वेलकम टू द जंगल में आएंगी नजर
बता दें कि दिशा पाटनी आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल में नजर आएंगी। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। इसमें दिशा के अलावा अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, रवीना टंडन जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे। इसके साथ ही एक्ट्रेस "आवारापन 2' में भी नजर आने वाली है।
बरेली उत्तरप्रदेश में हुआ जन्म
दिशा पाटनी का जन्म 13 जून 1992 बरेली उत्तरप्रदेश में हुआ था। वह एक हिंदू कुमाउनी राजपूत फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। दिशा पाटनी के पिता, जगदीश सिंह पाटनी पुलिस ऑफिसर हैं और उनकी मां एक स्वास्थ्य निरीक्षक हैं। दिशा की बड़ी बहन खुशबू भारतीय सेना में मेजर की पोस्ट पर कार्यरत थीं।
एक्ट्रेस ने फेमिना मिस इंडिया इंदौर का खिताब जीता
बताया जाता है कि दिशा को कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग में इंटरेस्ट आया। उसके बाद अभिनेत्री ने कई मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जीत हासिल की। इस दौरान एक्ट्रेस ने 2013 में फेमिना मिस इंडिया इंदौर खिताब भी जीता।