खजराहो : भारत की सुंदरता और कल्चर हमेशा से विदेशियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे है । जिसे देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भारत आते है। ऐसा ही एक जापानी पर्यटक हाल ही में मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंचा। जहां की खूबसूरती से प्रभावित होकर उसने चाय का स्टॉल लगा लिया और लोगों को फ्री चाय पिलाकर उनकी सेवा कर रहा है।
गलियों में घूम घूम कर पिला रहे फ्री चाय
यह जापानी पर्यटक खोकी फिजवाड़ा है। जिसे हिंदुस्तान और यहां के लोग इतने पसंद आए कि जापानी यूवक हिंदुस्तानी लोगों को ट्रॉली पर चाय रख कर सड़कों पर आवाज लगाकर फ्री पीला रहा है। जिसे देख न सिर्फ लोगों को गर्व हो रहा है। बल्कि जापानी युवक की जिंदादिली की भी तारीफ कर रह है।
2 हफ्ते पहले आया भारत
बताया जा रहा है कि खोकी फिजवाड़ा पिछले 2 हफ्ते पहले भारत आया और दतिया, ओरछा घूमते हुए खजराहो पहुंचा, और यहां की खूबसूरती और लोगों से इस कदर प्रभावित हुआ कि उसने चाय का स्टाल लगाकर लोगों को फ्री चाय पिलाने का फैसला लिया।
लोगों के अंदर आदर- सम्मान
बता दें कि 2 दिन से खोकी फिजवाड़ा खजुराहो की गलियों में घूम घूम कर चाय लोगों को पिला रहे है। वही जब जापानी पर्यटक खोकी फिजवाड़ा से ऐसा करने की वजह पूछी गई तो उसने बताया कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं, उनके अंदर आदर, सम्मान है। जिसे देखकर खुशी होती है।