भोपाल: भारतीय रेलवे ने पितृपक्ष को देखते हुए रानी कमलापति (भोपाल) और जबलपुर से बिहार के गयाजी के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। जिसका संचालन 26 सितंबर से शुरू होने जा रहा है और अक्टूबर के पहले हफ्ते तक जारी रहेगा। ऐसे में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।
रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति स्पेशल (ट्रेन संख्या 01661/01662)
- गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया स्पेशल ट्रेन 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुँचेगी।
- गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को गया से शाम 3:30 बजे छूटेगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुँचेगी।
मुख्य ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड।
जबलपुर-गया-जबलपुर स्पेशल (ट्रेन संख्या 01701/01702)
- गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-गया स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को जबलपुर स्टेशन से रात 9:25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुँचेगी।
- गाड़ी संख्या 01702 गया-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर, 3 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को गया से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुँचेगी।
मुख्य ठहराव: सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड।