दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां आज सुबह एक तेज रफ्तार बेलोरो अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सुखी नदी में जा गिर । जिसकी वजह से हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। यह हादसा दमोह जिले में स्थित महादेव घाट के पास हुआ। जिसकी जानकारी मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
कैंसर की दवा लेकर लौट रहे थे यात्री
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग बोलेरो वाहन से घाट पिपरिया में किसी पंडा के यहां से कैंसर की दवा लेकर वापिस लौट रहे थे, तभी महादेव घाट सेतु पर हादसे का शिकार हो गए। बता दें कि इस दुखद हादसे में 4 महिलाएं और 4 बच्ची की मौत हो गई है।
हादसे में इन लोगों की गई जान
1-वैजयंती पति वीरन उम्र 65 वर्ष निवासी भीटा थाना शहपुरा, जबलपुर।
2-लोग बाई पति हल्के सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी भीटा थाना शहपुरा, जबलपुर।
3-हल्की बाई पति बलवान सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी भीटा थाना शहपुरा, जबलपुर।
4-संपत बाई पति मुन्ना सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी भैरव घाट पिपरिया।
5 गुड्डी बाई पति रज्जु सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी सुंदरा देही।
6 रचना पिता कल्याण सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी पोंडी कटंगी।
7 तम्मना पिता देवेंद्र सिंह उम्र 10 वर्ष निवासी भीटा थाना शहपुरा, जबलपुर।
8 शिब्बू पिता हरी सिंह उम्र 8 वर्ष निवासी डुगरिया, जबलपुर।
गाड़ी में 15 लोग थे सवार
इधर, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आज दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनवार चौकी के समीप महादेव पुल घाट के पास एक तेज रफ़्तार बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में 15 लोग सवार थे। जिसमे से 8 की मौत हो गई है, वही 7 की हालत गंभीर है। जिनका इलाज दमोह जिला अस्पताल एवं जबेरा स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। सभी मृतक जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे है।
कलेक्टर ने लिया एक्शन
इधर, हादसे की सूचना के बाद प्रशासन भी हरकत में आया और कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से पुल के दोनों तरफ ग्रिल लगाने, खाई में मुरम की फिलिंग एवं दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाने के लिये प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों को निर्देश दिए।