कटनी :मध्य प्रदेश के कटनी में एक 28 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक मोटर से पानी भरने का काम कर रहा था। तभी उसे जोर का करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करैया नंबर-1 गांव की है।
मौके पर हुई मौत
जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय आनंद पटेल के घर मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य के सिलसिले में तालाब के पास बने गड्ढे से मोटर के जरिए पानी भरा जा रहा था। तभी अचानक मोटर में करंट (विद्युत प्रवाह) उतर आया। इसी दौरान आनंद भी पानी भरने के लिए तालाब के पास गया और बिजली की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना मंगलवार शाम 7 बजे के आस आस की
घटना से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना मंगलवार शाम 7 बजे के आस आस की बताई जा रही है।