मेष राशि: किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के सानिध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष राशि: व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।
मिथुन राशि: अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। आपके कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएं आएंगी। ऑफिस के कार्य में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
कर्क राशि: आज आपका मन बेहद प्रसन्न होगा, अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। नौकरी में तरक्की मिलेगी। आपके आज में वृद्धि हो सकती है।
सिंह राशि: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।
तुला राशि: आज का दिन भाग दौड़ भरा रहेगा, आपकी वाणी मधुर रहेगी, अपने परिवार के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।
वृश्चिक राशि: आपके कार्य क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। साथ ही आपके आय में भी वृद्धि होगी। ऑफिस के सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि: माता पिता के सहयोग से आपको लाभ प्राप्त होगा, अपने संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।
मकर राशि: माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। तरक्की के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि: अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। भाइयों का सहयोग रहेगा।
मीन राशि: शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।