भोपाल : भोपाल के कजलीखेड़ा स्थित केके रिसोर्ट में स्विमिंग पूल में डूबने से 22 वर्षीय युवक कुनाल महावत की मौत हो गई। मृतक बरखेड़ी का रहने वाला था और विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करता था। घटना शुक्रवार रात की है। बताया जा रहा है कि कुनाल अपने दोस्तों अनीकेत शाक्य समेत चार लोगों के साथ रिसोर्ट में पार्टी मनाने गया था। इस दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।
कुणाल को तैरना नहीं आता था
पुलिस को बयान देते हुए कुनाल के दोस्त अनीकेत शाक्य ने बताया कि सभी दोस्त रिसोर्ट के एक हिस्से में बैठे हुए थे। इसी दौरान कुनाल वहां से उठकर चला गया। दोस्तों को लगा कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा, लेकिन काफी समय तक नहीं लौटा। जब मोबाइल कॉल का जवाब नहीं मिला तो दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 20 मिनट तक आसपास खोजबीन करने के बाद वे स्विमिंग पूल के पास पहुंचे, जहां कुनाल का शव पानी में तैरता दिखाई दिया।
कुणाल पर थी परिवार की जिम्मेदारी
जिसके बाद दोस्तों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि कुणाल पर उसके परिवार की जिम्मेदारी थी, उसकी मां और छोटा भाई मानसिक रूप से बीमार और पिता छोटी मोटी नौकरी करते है और कुणाल अपने परिवार कमाने वाला था।
बरमान रेत घाट में नहाने के दौरान दो दोस्त डूबे
दूसरी घटना नरसिंगपुर की है। जहां नर्मदा नदी के बरमान रेत घाट में नहाने के दौरान दो दोस्त डूब गए। स्थानीय लोगों ने एक को तो समय रहते बाहर निकाल लिया। लेकिन एक युवक पानी की गहराई में समां गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। हादसे से क्षेत्र में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस, एसडीईआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लापता शव की तलाश कर रहे है।
एसडीईआरएफ -गोताखोरों की टीम शव कर रहे तलाश
बताया जा रहा है कि दोनों युवक सागर जिले के रहने वाले थे और नर्मदा नदी के बरमान रेत घाट में नहाने के लिए गए थे। लेकिन पानी की गहराई में सामने की वजह से अंशु रजक की मौत हो गई, जबकि सौरभ यादव सुरक्षित है।