रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने 10 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नविन पदस्थापन ग्रहण करने के निर्देश भी दे दिए गए है।
10 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई
जारी आदेश के अनुसार डीएसपी नितेश कुमार गौतम, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, अलेक्जेंडर कीरो, राजेश कुमार झा और मंजू लता राठौर सहित कुल 10 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम
EOW-ACB में 10 डीएसपी की हुई पदस्थापना से यह तो साफ़ हो गया है कि सीएम साय भ्रष्टाचार और क्रिमिनल गतिविधियों पर विराम लगाने के लिए पूरी तरह से एक्शन मोड में है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
