Indian Army JAG Entry 2027: भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करने का सपना देखने वाले लॉ ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका आया है। Indian Army JAG Entry Scheme 125th Course (April 2027) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 17 अगस्त 2026, दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय सेना की Judge Advocate General (JAG) Branch में अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई है, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 (दोपहर 3 बजे तक) हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55% अंकों के साथ LLB डिग्री होना आवश्यक है।
आवश्यक योग्यता
3 वर्षीय LLB (ग्रेजुएशन के बाद)
या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB (10+2 के बाद)
CLAT PG 2026 स्कोर अनिवार्य
बार काउंसिल में पंजीकरण आवश्यक
आयु सीमा
न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है, आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
Officer Entry Application/Login पर क्लिक करें।
नए उम्मीदवार पहले Registration करें।
लॉगिन कर Dashboard खोलें।
Apply Online विकल्प चुनें।
JAG Entry Scheme के सामने Apply पर क्लिक करें।
व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
सभी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयन के लिए SSB इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन ये दो चरण होंगे, दोनों चरणों में सफल अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी।
JAG Entry Scheme क्यों है खास?
JAG Entry Scheme उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो कानून की पढ़ाई के साथ भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। इस शाखा के अधिकारी सैन्य कानून, न्यायिक मामलों, अनुशासनात्मक प्रक्रियाओं और कानूनी सलाह से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। यह करियर कानून और सैन्य सेवा का अनूठा संयोजन प्रदान करता है। यदि आपने LLB की पढ़ाई पूरी कर ली है और भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं, तो Indian Army JAG Entry 2027 आपके लिए शानदार अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 है। सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।