होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महिला की कनपटी पर गोली मारकर कर दी हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

महिला की कनपटी पर गोली मारकर कर दी हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

रोहतक से दिल्ली रोड पर खरावड़ पुुल के पास पास शनिवार देर शाम हमलावरों ने एक महिला की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। महिला वारदात के समय अपनी मामी के साथ स्कूटी पर शहर से सांपला जा रही थी। स्कूटी गिरने से महिला की मामी घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर आईएमटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला है कि महिला कुछ समय से अपने मायका में ही रह रही थी। एसपी राहुल शर्मा ने सीआईए दो और आईएमटी थाना की दो टीमें गठित कर आरोपितों की तलाश के आदेश दिए हैं। पुुलिस पुुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

मामले के अनुसार, सांपला की देव कालोनी निवासी 45 वर्षीय सुनीता पत्नी रामबीर शनिवार को अपनी मामी मीना के साथ स्कूटी पर दिन में शॉपिंग करने के लिए शहर में आई थी। देर शाम को दोनों वापस लौट रही थी। स्कूटी को घटना के समय सुनीता चला रही थी। जब वह खरावड़ खरावड़ पुल के पास पहुंचे तो पीछे से आए हमलावरों ने सुनीता की कनपटी पर गोली चला दी। गोली लगते ही दोनों स्कूटी से नीचे गिर गई।

हादसे में मीना भी घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए पीजीआईएमएस में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह दलबल समेत मौके पर पहुंचे। सीआईए दो की टीम ने भी हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुुलिस का मानना है कि हत्यारा नजदीकी हो सकता है। जिसने रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है।

बेटी की शादी की चल रही तैयारी-

पुलिस सूत्रों ने बताया मीना की बेटी की सगाई हो चुकी है। उसकी कुछ दिन बाद शादी होनी है। घर में शादी की तैयारी चल रही हैं। सुनीता और मीना शादी के लिए ही सामान खरीदने शहर में आए थे।

मायका में रहती है सुनीता-

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुनीता की शादी चरखी दादरी के चिड़िया दुधवा गांव के रहने वाले रामबीर के साथ हुई थी। कई साल से सुनीता अपनी बच्चों के साथ सांपला की देव कालोनी में रहती है। जबकि मीना की शादी बहुअकबरपुर गांव में के रहने वाले देवेंद्र के साथ हुई थी।

मीना भी अपने परिवार के साथ देव कालोनी में रहती है। देर रात तक परिजनों ने पुलिस को बयान दर्ज नहीं करवाए थे। पीजीआई में उपचाराधीन मीना पुलिस को इतना ही बता पाई कि गोली की आवाज सुनते ही स्कूटी नीचे गिर गई। इसके अलावा वह कुछ नहीं देख सकी।

हाइवे पर स्कूटी सवार महिला को गोली मारने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो महिला की मौत हो गई जबकि उसके साथ स्कूटी पर सवार महिला घायल है, जिसे उपचार के लिए पीजीआई भर्ती कराया गया। हमलावर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


संबंधित समाचार