होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PM MODI : कांग्रेसी करते हैं इनकार भारत को एक राष्ट्र मानने से, राष्ट्र मिशन पर मोदी की बात

PM MODI : कांग्रेसी करते हैं इनकार भारत को एक राष्ट्र मानने से, राष्ट्र मिशन पर मोदी की बात

अन्नामय्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आंध्र प्रदेश की जनता (Public) से बात करते हुए कहा कि जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ YSR कांग्रेस (Congress) सरकार बनाई लेकिन इन्होंने यहां गरीबों (Poor) का नहीं माफियाओं का विकास किया। मोदी ने कहा कि YSR कांग्रेस के मंत्री यहां कैसे गुंडागर्दी करते हैं, राउडी राज चलाते हैं वह सबके सामने है, लेकिन YSR कांग्रेस सरकार जाने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। NDA सरकार यहां के हर माफिया का इलाज करेगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी भारत की संस्कृति और विरासत से कट चुकी है। कांग्रेस जड़ों से कट चुकी है उनके मन में हमेशा विभाजनकारी सोच रहती है इसलिए ही कांग्रेस के नेता कभी भारत को एक राष्ट्र मानने से इनकार करते हैं तो कभी देश को बांटने की बात करते हैं। मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस के एक और बड़े नेता ने कांग्रेस की विभाजनकारी सोच का परिचय दिया है।

स्वीकार करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा की बात करते हुए कहा कि गांधी परिवार के बहुत करीबी और शहजादे के सलाहकार ने जो कहा है वह बहुत शर्मनाक है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या वे इस आरोप को स्वीकार करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं नकली शिवसेना और उनके सलाहकार से पूछता हूं कि क्या महाराष्ट्र के लोगों को यह भाषा मंजूर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोदी राष्ट्र निर्माण के मिशन पर निकला है, लेकिन कांग्रेस देश को रिवर्स गियर में ले जाना चाहती है। कांग्रेस लगातार धमकी दे रही है कि जो बड़े काम पिछले 10 साल में हुए हैं वे उन्हें रद्द कर देगी। प्रधानमंत्री ने जनता से कहा कि आप सभी ने यहां दशकों तक दूसरों पर भरोसा किया लेकिन आपको क्या मिला, यहां विकास नहीं हुआ, यहां सिंचाई की सुविधा नहीं है, यहां इंडस्ट्री नहीं है। इस हालात को बदलने के लिए आपको आंध्र प्रदेश में डबल इंजन सरकार लानी होगी।


संबंधित समाचार