होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

POLITICAL NEWS : कांग्रेसी नेता ने की भारतीयों की चीनी और अफ्रीकी से तुलना, भाजपा ने की निंदा

POLITICAL NEWS : कांग्रेसी नेता ने की भारतीयों की चीनी और अफ्रीकी से तुलना, भाजपा ने की निंदा

दिल्ली। कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) के पूर्वी और दक्षिण भारत (India) के लोगों (Peoples) के चीन (Chaina) और अफ्रीका (Africa) देश के लोगों की तरह दिखने के बयान पर अब भाजपा ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक बार फिर से अजीब बयान दिया है। जिस पर भाजपा कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को घेर रही है।

कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा ने अपने एक बयान में भारत देश के रहने वाले पूर्व क्षेत्र के लोग चीनी की तरह दिखते हैं और दक्षिण क्षेत्र के लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं का बयान दिया है। सैम पित्रोदा के इस बयान पर दिल्ली में भाजपा ने प्रेसवार्ता करते हुए आपत्तिजनक बयान बताते हुए इसकी निंदा की है।

अस्तित्व पर सवाल

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेसी नेता पर पलटवार करते हुए कहा कि सैम पित्रोदा ने भारत, भारतीय संस्कृति, भारत की पहचान और यहां के लोगों की पहचान पर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। ऐसा लगता है कि यह विषय केवल चुनाव या राजनीति तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारत के अस्तित्व से जुड़ा है, क्योंकि अब भारत के अस्तित्व पर सीधा सवाल उठाया जा रहा है।

सैम पित्रोदा के इस बयान पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ इंड़ी गठबंधन में शामिल  शिवसेना (यूबीटी) की महिला ने भी बयान दिया है। उद्दधव गुट की शिवसेना की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सैम पित्रोदा के बयान की बात करते हुए कहा कि मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं, लेकिन क्या वह घोषणापत्र समिति के सदस्य हैं, कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं और क्या वह इसी देश में रहते हैं, वह विदेश में रहते हैं। उनके मुद्दों को देश का मुद्दा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि एक तरफ जनता के मुद्दे हैं और दूसरी तरफ अमेरिका में बैठकर सैम पित्रोदा क्या बयानबाजी दे रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि जिससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है, न ही यह कोई मुद्दा है और न ही यह देश उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देना चाहेगा।
 


संबंधित समाचार