होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOKSABHA ELECTION : राहुल गांधी नाम नहीं ले रहे अडानी-अंबानी का, प्रियंका वाड्रा की रैली

LOKSABHA ELECTION : राहुल गांधी नाम नहीं ले रहे अडानी-अंबानी का, प्रियंका वाड्रा की रैली

रायबरेली। कांग्रेस नेता (Congress) प्रियंका गांधी वाड्रा (Prinayanka Vadra) ने सार्वजनिक बैठक (Meeting) को संबोधित करते हुए कहा कि इन्होंने कहा है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अडानी-अंबानी (Ambani-Adani) का नाम (Name) नहीं ले रहे हैं। राहुल गांधी अडानी-अंबानी का नाम नहीं ले रहे हैं। लेकिन राहुल आए दिन अडानी-अंबानी की बात करते हैं, उनकी सच्चाई जनता के सामने रखते हैं। हर दिन हम आपको बताते हैं कि उनकी बड़े उद्योगपतियों के साथ सांठगांठ है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्होंने अपने दोस्तों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए। उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन उनका कर्ज माफ नहीं हुआ। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पिछले 10 साल से आपने मोदी की सरकार को परखा है, प्रदेश और केंद्र में बीजेपी की सरकार रही। क्या इन 10 सालों में आपके जीवन में तरक्की आई है।

चुनाव में नुकसान

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पीएम मोदी ने आपको 5 किलो का राशन पकड़ा दिया। इससे आपका पेट तो भर जाता है लेकिन आपको इसे रोजगार नहीं मिलता, आप आत्मनिर्भर नहीं बन सकते। अब समय आ गया है कि आप जागरूक बन जाए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ये लोग संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं जब ये बात जनता के बीच में ज्यादा फैलने लगी तब पीएम मोदी को लगा कि चुनाव में नुकसान हो जाएगा।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इसलिए उन्होंने कहा कि हम संविधान नहीं बदलेंगे। लेकिन सच्चाई ये है कि इन्होंने बहुत से ऐसे काम किए हैं जिससे जनता कमजोर हुई है इसलिए आपको अपने भविष्य के लिए वोट डालना चाहिए। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली दौरे पर रहीं इस सीट पर कांग्रेस का लंबे समय से कब्जा है। राहुल गांधी रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रियंका गांधी चुनाव में कांग्रेस के लिए मेहनत कर रही हैं।
 


संबंधित समाचार