होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 70 साल के बुजुर्ग को मारी गोली, प्रॉपर्टी डीलर था मृतक

बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 70 साल के बुजुर्ग को मारी गोली, प्रॉपर्टी डीलर था मृतक

दिल्ली के विकासपुरी में बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 70 साल के एक बुजुर्ग की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। जिसकी जानकारी पुलिस ने दी। मृतक की पहचान विकासपुरी निवासी अत्तम सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली कि विकासपुरी में मकान संख्या एच-358 के निकट गोली चलने की घटना हुई है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने बताया कि सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया गया। गोली उनके सिर में लगी थी।

अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग सिंह के घर के आसपास देखे गए थे। उन लोगों ने हेलमेट लगा रखे थे। जब सिंह ने अपने घर के निकट कार रोकी तो बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। इसके बाद दोनों वहां से भाग गए। सिंह कराला गांव के आनंदपुर धाम के गुरुद्वारे में सेवा करते थे। वह प्रॉपर्टी डीलर थे।

डीसीपी ने बताया कि हत्या का एक मामला दर्ज करके जांच की जा रही है। वहीं एक दूसरे मामले में दिल्ली पुलिस ने संदीप बदवासनी गिरोह के दो गैंगस्टर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये।

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश रूपिन्द्र उर्फ नन्हा पर दो लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। बदमाशों के पास से तीन पिस्टल और आठ कारतूस बरामद किए गये। दोनों बदमाशों के खिलाफ हत्या उगाही व लूटपाट समेत कई मामले दर्ज हैं। इन बदमाशों ने गुरुग्राम एक इंस्पेक्टर को गोली मारी थी।


संबंधित समाचार