होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जानिए क्यों महेंद्रगढ़ वासियों ने लगाया जानलेवा सड़क का होर्डिंग, आखिर क्या है इसके पीछे का राज

जानिए क्यों महेंद्रगढ़ वासियों ने लगाया जानलेवा सड़क का होर्डिंग, आखिर क्या है इसके पीछे का राज

महेंद्रगढ़। शहर से होकर गुजरने वाला नेशनल हाईवे नंबर 148 बी अब जानलेवा बन गया है। यह बात अब महेंद्रगढ़ की जनता भी कहने लगी है। कुछ इसी को इशारा करता हुआ एक बड़ा होर्डिंग भी महेंद्रगढ़वासियों ने फ्लाइओवर के पास लगवा दिया है। जिसमें लिखा है कि यह सड़क गत आठ-दस महीनों में 20 लोगों की जान ले चुकी है, अपनी जिम्मेदारी पर चलें। सड़क में गड्ढे नहीं, लगता है गड्ढों में सड़क है।

आपको बता दें की शहर से गुजरने वाला नेशनल हाईवे नंबर 148 बी महज 7 मीटर ही चौड़ा है। इस हाइवे पर नारनौल बाईपास से दादरी के पास तक की लंबाई करीब 40 किलोमीटर है, जो बिल्कुल टूट गया है। दादरी की ओर से महेंद्रगढ़ आते समय जहां से टूटा रोड शुरू हो जाए तथा गाड़ी में बैठे लोगों को झटके लगने शुरू हो जाए, समझो की महेंद्रगढ़ आ गया। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो साल से इस 40 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। न तो पीडब्ल्यूडी विभाग इसको ठीक कर रहा है व न ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी इस ओर कोई ध्यान दे रही है।

पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अंडर में आ गया है। इसलिए इसका काम भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ही करेगा। करीब 6 साल पहले 2014 में हुड्डा सरकार में ही खरक बौंद से पनिहाला मोड़ तक नेशनल हाइवे बनाने की घोषणा की गई थी। जिसका नाम नेशनल हाइवे नंबर 148 बी रखा गया था। जिसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी उसी सरकार में शुरू हो गया था। यह काम भाजपा सरकार में भी जारी था। इसके चलते नांगल चौधरी से महेंद्रगढ़ तक जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया था। वहीं महेंद्रगढ़ से दादरी तक की जमीन का भी अधिग्रहण बाद में किया गया है। मगर 5 साल गुजर जाने के बाद भी यह नेशनल हाईवे बन नहीं पाया है। मौजूदा भाजपा सरकार ने इस हाइवे के प्रारुप में कुछ बदलाव भी किया, मगर इसके बनाने की प्रक्रिया बहुत ही धीमी गति से चलती रही है। इस हाईवे पर नांगल चौधरी से नारनौल तक केवल नया रोड बनाने का काम हुआ है। वहीं दादरी से बधवाना के पास तक भी इसको चौड़ा करने का काम किया गया है। इसके अलावा अन्य जगह पर इस पर काम ही नहीं हुआ है।

ग्रीन काॅरिडोर के कारण अटक गया काम

जानकाराें की माने तो इस हाईवे का काम अब सरकार द्वारा घोषित नए ग्रीन काॅरिडोर के कारण भी अटक गया है। सरकार का कहना है कि जब जींद से लेकर नारनौल तक नया ग्रीन काॅरिडोर बनाया जा रहा है तो इस हाईवे का क्या काम। जिसके बाद से इस पर काम नहीं हो पाया।

टूट गया है नेशनल हाईवे

यह नेशनल हाईवे पूरा टूट गया है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर महेंद्रगढ़ में भी यह रोड सतनाली मोड, बिजली विभाग के कार्यालय, फ्लाइओवर के पास टूट गया है। जिसके कारण यहां के लोग पूरा दिन धूल फांकते रहते हैं। यहां रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।


संबंधित समाचार